रांची, 11 अगस्त 2013 :: ज्योतिष शास्त्री डॉ सुनील बर्मन ( स्वामी दिव्यानंद ) के अनुसार साप्ताहिक राशिफल : 11 अगस्त 2013 से 17 अगस्त 2013 पर्यन्त.
मेष– शत्रु बाधा से मुक्ति मिलेगी, मांगलिक कार्य के पीछे खर्च होंगे। बकाये रकम की प्राप्ति होगी, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी, मन में जोश की बृद्धि होगी। दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होगी, आत्म विशवास में बृद्धि होगी। अचल सम्पति के मामले में अडचनें आयेंगी, मिलन हर्षप्रद रहेगा। भाग्योन्न्ती के प्रबल अवसर हैं, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी।
वृष– अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी, लाभ एवं आय के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की उन्नति के अवसर हैं, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। शांति नीति से शत्रु पराजित होगा, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। चालाकी से पैसे की वसूली होगी, शुभ कार्य के पाछे धन ब्यय होंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिती रहेगी, मन प्रफुल्लित रहेगा। आयुष्य लाभ प्राप्त होगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं, ।
मिथुन – मकान जमीन के मामले में लाभ प्राप्त होगा, नौकरी में पदोन्नती होगी। माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी, लाभ एवं आय में बृद्धि होगी। शत्रु के कारण परेशानी रहेगी, विलासिता के पीछे धन ब्यय होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं सामंजस्य रहेगा, मनोबिनोदपूर्ण वातावरण रहेगा।
कर्क – भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती के प्रबल अवसर हैं। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्य में सफलता मिलेगी। माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, नौकरी में पदोन्नती के योग बनते हैं। मकान जमीन के मामले में लाभ मिलेगा, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में बाधा आयेंगी, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। शांति नीति से शत्रु शांत होंगे, शौक मौज के पीछे धन ब्यय होंगे।
सिंह – धनागम के मार्ग सुदृढ होंगे, आयुष्य लाभ होगा, कुटुंब का सहयोग मिलेगा। संचित धन का सदुपयोग होगा, पैत्रिक सम्पति के मामले में उन्नति होगी। भाग्योन्नती के मार्ग में उन्नति है, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, भाईयों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। मकान जमीन के क्षेत्र में परेशानी आयेगी, कर्म क्षेत्र में सम्मान बढेगा। संतान को बिशेष उन्नति के अवसर हैं, लाभ एवं आय में बृद्धि होगी।
कन्या – मनोबिनोदपूर्ण वातावरण बना रहेगा, दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मन में मस्ती का भाव रहेगा, प्रेम प्रणय के क्षेत्र में सफलता मिलेगा। पैत्रिक सम्पति के मामले में लाभ प्राप्त होगा, आकस्मिक धनागम के योग बनते हैं। आयुष्य लाभ मिलेगा, कुटुंब का सुख प्राप्त होगा। भाईयों के साथ अनबन की स्थिती रहेगी, धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे। नये मकान जमीन के योग बनते हैं, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा।
तुला – बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा, ऋण भार से मुक्ति मिलेगी। शुभ कार्य के पीछे धन खर्च होंगे, शत्रु के आतंक से मुक्ति मिलेगी। ब्यापार के क्षेत्र में उन्नति हागी, मन में मस्ती का भाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामंजस्य बना रहेगा, दिनचर्या मस्त रहेगा। संचित धन का सदुपयोग होगा, पैत्रिक सम्पति के मामले में उन्नति होगी। भाईयों के सहयोग से सफलता मिल सकती है, धार्मिक कृत्य होंगे।
बृषिचक – योजना सफलीभूत होंगी, संतान की उन्नति से मन गौरवान्वित होगा। पुरुषार्थ का फल मीठा होगा, अध्ययन के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। ऋण भार से मुक्ति मिलेगी, शुभकार्य के पीछे धन ब्यय होंगे। शत्रु के आतंक से छुटकारा मिलेगा, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। मन में अवसाद का भाव रहेगा, प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनते हैं, पैत्रिक सम्पति का लाभ मिलेगा।
धनु– कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी, माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होगी, वाहन सुख प्राप्त होगा। अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी, योजना सफलीभूत होंगी। संतान सुख मिलेगा, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। अनावशयक खर्च के कारण परेशानी रहेगी, ऋण भार से मुक्ति मिलेगी। मन चैतन्य रहेगा, दैनिक ब्यापार में लाभ प्राप्त होगा।
मकर – आध्यात्मिक उन्नति के योग बनते हैं, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। भाग्योन्नती के अवसर हैं, भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा, पिता से लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होंगे, कर्म क्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। लाभ के बजाय हानी हाथ लगेगी, संतान को कष्ट सहना पडेगा। बाहरी स्थानों से लाभ के अवसर हैं, बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
कुंभ – अचल सम्पति का लाभ मिलेगा, निवेष के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आयुष्य लाभ मिलेगा, धन संचय के अच्छे योग हैं। भाईयों के साथ संबध में सुधार होंगे, धार्मिक उन्नति के योग हैं। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती के अवसर हैं। नौकरी के क्षेत्र में बदनामी हो सकती है, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। किये गये कार्य में बिशेष सफलता मिलेगी, अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी ।
मीन – दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं सामंजस्य रहेगा, मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। ब्यापार में लाभ एवं उन्नति का समय है, मन चैतन्य एवं आनन्दित रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं, आयुष्य लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक अवनती के योग बनते हैं, पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में पदोन्नती के अवसर हैं, माता के द्वारा लाभ प्राप्त होंगे।