रांची, 18 अगस्त 2013 :: ज्योतिष शास्त्री डॉ सुनील बर्मन ( स्वामी दिव्यानंद ) के अनुसार साप्ताहिक राशिफल : 18 अगस्त 2013 से 24 अगस्त 2013 पर्यन्त.
मेष– आध्यात्मिक उन्नति के अवसर हैं, भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्य में ध्यान देने की आवश्यकता है, घरेलू वातावरण सुखद रहेगा। धनागम के मार्ग में अवरोध होगा, संतान की उन्नति के योग बनते हैं। आशातित लाभ में कमी रहेगी, बिद्योपार्जन के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। मांगलिक कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे, बकाये रकम की प्राप्ति होगी। बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा, ऋण भार में कमी आयेगी। मन आत्म विशवास से लबरेज रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामंजस्य बना रहेगा। दिनचर्या जोशोखरोश के साथ ब्यतित होगा, दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनते हैं, दुर्घटना से सावधान रहें।
वृष– पैत्रिक सम्पति के क्षेत्र में उन्नति होगी, निवेष में लाभ प्राप्त होगा। भाग्योन्नती के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पडेगा, पराक्रम का फल मीठा होगा। नौकरी के क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पडेगा, माता से लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनागम के योग बनते हैं, संतान की उन्नति के अवसर हैं। प्रिय मिलन से मन प्रसन्न होगा, अध्ययन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। शुभ कार्य कें पीछे पैसे खर्च होंगे, ऋणभार से मुक्ति मिलेगी। बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा, बकाये रकम की प्राप्ति होगी। मन में मस्ती का भाव रहेगा, ब्यापार में घाटे के योग बनते हैं।
मिथुन – प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी। दुर्घटना के योग बनते हैं, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनते हैं। चोट चपेट से सावधान रहें। भाग्योन्नती के मार्ग में बाधायें आयेंगी, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। धार्मिक कृत्य में बाधा होगी, भाईयों से मेलजोल बढेगा। नौकरी में पदोन्नती के प्रबल अवसर हैं, माता के स्वास्थ्य में सुधार होगी। पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, घरेलु वातावरण सुखद रहेगा। कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी, माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। किये गये कार्य में सफलता मिलेगी, अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति होगी। लाभ एवं आय के मार्ग प्रशस्त होंगे, संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुभ कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे, शत्रु के आतंक से परेशान रहेंगे।
कर्क – चालाकी से पैसे की वसूली होगी, विलासिता के पीछे खर्च होंगे। ब्यापार के क्षेत्र में चिन्ता की स्थिति रहेगी, मन में आनन्द का भाव रहेगा। दैनिक ब्यापार में घाटे का योग है, दिनचर्या मनोनूकुल रहेगा। चोट चपेट से सावधान रहें, धन संचय के लिये अच्छा योग है। सम्पति के मामले में उलझनें आयेंगी, अतिथी सत्कार के अवसर मिलेंगे। भाग्योन्नती के मार्ग प्रशस्त हैं, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक उन्नति के अवसर हैं, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी, मकान जमीन के योग बनते हैं। पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, वाहन सुख मिलेगा। योजना सफलीभूत होंगी, संतान के लिये चिन्ता रहेगी।
सिंह – अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति होगी, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। शत्रु के गतिविधी के प्रति सजग रहें, मागलिक कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे।बकाये रकम के वसुली में परेशानी होगी, बाहरी स्थानों से लाभ होगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य में कमी रहेगी, मन में आनन्द का भाव रहेगा। प्रेम प्रणय के मामले में धोखे की संभावना है, मन चैतन्य रहेगा। आयुष्य लाभ मिलेगा, मिलन हर्षप्रद रहेगा, कुटुंब का लाभ मिलेगा। पैत्रिक सम्पति के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, निवेष के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, भाईयों से मेलजोल बढेगा। आध्यात्मिक उन्नति के योग हैं, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। कर्म क्षेत्र में सम्मान एवं उन्नति मिलेगी, माता के स्वास्थ्य में ध्यान दें।
कन्या – माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, कर्म क्षेत्र में सम्मान बढेगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में बाधा आयेंगी, किये गये कार्य का फल मीठा होगा। संतान के लिये चिंता रहेगी, आय एवं लाभ में बृद्धि होगी। शत्रु के आतंक से परेशान रहेंगे, मांगलिक कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे । ऋण भार के कारण परेशान रहेंगे, शुभ कार्य के पीछे धन खर्च होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामंजस्य की नयी बहार होगी, दिनचर्या मस्त रहेगा। दैनिक ब्यवसाय में बिशेष उन्नति होगी, मन में आनन्द का भाव रहेगा। अचल सम्पति का लाभ मिलेगा, निवेष के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आध्यात्मिक उन्नति के योग बनते हैं, भाईयों के साथ तनाव की स्थिति रहेगी।
तुला – पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती के अवसर हैं। माता के स्वास्थ्य में गडबडी रहेगी, नौकरी के क्षेत्र में लाभ एवं उन्नति होगी। घरेलु वातावरण तनावपूर्ण रहेगा, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। बिद्योपार्जन के क्षेत्र में बाधा होगी, योजना सफलीभूत होंगी। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में बाधा होगी, किये गये कार्य में सफलता होगी। शांति नीति से शत्रु का पराभव होगा, शौक मौज के पीछे धन ब्यय होंगे। बकाये रकम की प्राप्ति होगी, विलासिता के पीछे धन खर्च होंगे। चालाकी से पैसे की वसूली होगी, शुभ कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे। प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी, मन आन्न्दित रहेगा। ब्यापार के क्षेत्र में उन्नति होगी, मन मस्त रहेगा। आयुष्य लाभ मिलेगा, संचित धन की हानि होगी।
बृषिचक – मिलन हर्षप्रद होगा, आयुष्य लाभ होगा, कुटुंब का भी लाभ मिलेगा। भाईयों के बीच तनाव की स्थिति रहेगी, आध्यात्मिक उन्नति के भी योग हैं। पराक्रम में कमी के कारण असफलता, आध्यात्मिक उन्नति होगी। माता के स्वास्थ्य में गडबडी रहेगी, नौकरी के क्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। वाहन हानि के योग हैं, कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी। अध्ययन अध्यापन के पीछे बिशेष लाभ होगा, लाभ एवं आय के मार्ग खुलेंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। ऋणभार से मुक्ति मिलेगी, बाहरी स्थानों से लाभ मिलेगा। प्रेम प्रणय के क्षेत्र में बिशेष उन्नति होगी, मन में अवसाद के भाव रहेंगे।
धनु– मन शांति एवं आनन्द से ओतप्रोत रहेगा, दाम्पत्य जीवन में खुशी एवं प्रेम रहेगा। संचित धन की हानि होगी, पैत्रिक सम्पति के मामले में लाभ एवं उन्नति होगी। भाईयों से तनाव की स्थिति रहेगी, भाग्योन्नती के अवसार हैं। मकान जमीन के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, पिता के द्वारा लाभ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा, कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी। मकान जमीन से संबधित लाभ प्राप्त होगा, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, योजना सफलीभूत होंगी। संतान की उन्नति के प्रबल अवसर हैं, लाभ एवं आय के मार्ग में प्रगती होगी। शांति नीति से शत्रु पर प्रभाव बनेगा, अत्याधिक खर्च के कारण मन खिन्न रहेगा।
मकर – मांगलिक कार्य के पीछे खर्च होंगे, ऋणभार में कमी आयेगी। मन मलीन रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम सौहार्द्र रहेगा, ब्यापार में लाभ होगा। मन में चिडचिडापन का भाव रहेगा, ब्यापार के मार्ग में उन्नति होगी। आगमन के कारण परेशानी होगी, अचल सम्पति का लाभ प्राप्त होगा।भाईयों के साथ संबध में सुधार होंगे, आध्यात्मिक उन्नति के योग बनते हैं। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, आध्यात्मिक उन्नति के योग हैं। माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, वरिय अधिकारियों का कृपापात्र बने रहेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा।
कुंभ – लाभ एवं आय के मार्ग प्रशस्त होंगे, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। बाहरी स्थानों से हानि होगी, शत्रु से संधी के योग बनते हैं, ऋण भार में कमी आयेगी। मन मलीन रहेगा, प्रेम प्रणय के मामले में उन्नति होगी। दिनचर्या अस्त ब्यस्त रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं सामंजस्य रहेगा। निवेष के क्षेत्र में लाभ प्राप्ति के अवसर हैं, पैत्रिक सम्पति का लाभ मिलेगा। धन संचय के अच्छे योग हैं, आयुष्य बृद्धि के भी योग बनते हैं। पैत्रिक सम्पति का लाभ प्राप्त होगा। भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती के अवसर हैं। पराक्रम से सफलता मिलेगा, आध्यात्मिक उन्नति के योग हैं। मकान जमीन के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होंगे, नौकरी के क्षेत्र में परेशानी होगी।
मीन – पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, नये वाहन के योग बनते हैं। किये गये प्रयास ब्यर्थ साबित होंगे, संतान की उन्नति होगी, लाभ के अवसर हैं। धनागम के मार्ग में अवरोध होगा, संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। अत्याधिक खर्च के कारण मन खिन्न रहेगा, बकाये रकम की प्राप्ति होगी। अनावशयक खर्च पर नियंत्रण रखें, रोग से छुटकारा मिलेगा। मन चैतन्य व आनन्दित रहेगा, दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होगी। मन में आनन्द एवं चैतन्य का भाव रहेगा, ब्यापार के क्षेत्र में लाभ है। प्रिय मिलन से मन प्रसन्नचित्त होगा, पैत्रिक सम्पति के मामले में लाभ मिलेगा। धन संचय के अच्छे योग बनते हैं, आयुष्य लाभ मिलेगा। पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी, भाग्योन्नती के मार्ग में रुकावटें आयेंगी।