रांची 27 जुलाई 2014 :: यदि एच.ई.सी के विस्थापितो के साथ न्याय किए बिना विधानसभा भवन बनाने का प्रयास किया गया तो वह भवन मेरी लाश पर ही बन पाएगा- हटिया के आजसू विधायक नवीन जयसवाल ने आज यहां यह कहा।
विस्थापितो के साथ आजसू पार्टी समर्थकों ने रविवार को अलबर्ट एक्का चौक पर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता का पुतला दहन किया। वे हाथांे मे मशाल और नारे लिखी तख्तियां लिए हुए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व विधायक नवीन जयसवाल कर रहे थे। राज्य सरकार द्वारा एच.ई.सी के विस्थापितो केा न्याय दिलाने के लिए लम्बे समय से आंदोलन के बावजूद निर्णय नहीं लिए जाने से विस्थापित नाराज चल रहे हैं और न्याय की गुहार कर रहें हैं।
आजसू पार्टी द्वारा उनकी मांगों का समर्थन किया जा रहा है। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा एच.ई.सी क्षेत्र में ही विधानसभा भवन बनाने की घोषणा की गई। जिसका विस्थपितों तथा आजसू पार्टी ने विरोध किया है। आजसू नेता एवं विस्थापितो के प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार विस्थापितो की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। यदि एच.ई.सी के विस्थापितो की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कई लोग इससे प्रभावित होंगे।
आजसू महिला नेत्री वायलेट कच्छप ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य में तमाम परियोजनाओं के विस्थापितों के हक की लडाई लडेगी और उन्हें न्याय दिलाकर रहेगी।
इस कार्यक्रम में सुनील महतो, कृष्णा मिर्धा, कमलेश ओहदार, महेेंद्र मिर्धा, अनील कुमार आदि नेताआंे ने भी विचार व्यक्त किए। दीपक बैठा दिनेश लाल गुप्ता, राहुल उरांव, फुलजेंसिया तिर्कि, लक्ष्मी देवी, मोनीका कच्छप, दानी तिर्की, समेत आजसू के वायलट कच्छप, वरूण साहु, सुनील यादव, छात्र संघ के हरीश कुमार, बबलु मुण्डा, रवि मुण्डा, राहुल सिंह, लाडले खान आदि प्रदर्शन में मुख्य रूप से शामिल थे।
