रांची, झारखण्ड 06 जनवरी 2015 :: क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी को ICC Cricket World Cup 2015 के लिए कप्तान बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए रांची के अल्बर्ट एक्का चैक पर मिठाईयां बांटी गयी, रंग गुलाल उड़ायें गये, एक दूसरे को गले लगा कर लोगों ने प्रसन्न हुए। धौनी फैन्स क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्री सिंह ने अपनी भावनाओं की अभिव्यक्त करते हुए कहा कि महेन्द्र सिंह धौनी के ICC Cricket World Cup 2015 कप्तान बनाये जाने से ही भारत की जीत लगभग तय हो गया है। भारत World Cup जीतकर इतिहास को दुहराने जा रहे है। देश को महेन्द्र सिंहं के नेतृत्व में काफी विश्वास बढ़ा है। हम जीतेंगे और जीतेंगे World Cup 2015 जीतेंगे, इस नारा को पूरे वर्ष दुहराते व गाते रहेंगे।
