रांची, 30 अक्टूबर 2014 :: आजसू पार्टी की कार्य समिति की बैठक कांके रोड स्थित पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की आवास पर संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने किया। जिसमें विधायक चन्द्रप्रकाश चैधरी, कमल किशोर भगत, उमाकांत रजक, नवीन जयसवाल, रामचन्द्र सहिस तथा मो0 हसन अंसारी, डाॅ0 देवशरण भगत, बी0के0 चांद, लोकनाथ महतो, जोनाथन टुडू, स्वपन सिंहदेव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आजसू पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक 1 नवम्बर 2014 को रांची में होगी। जिसमें प्रथम चरण में होनेवाले 13 विधानसभाओं के प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि गठबंधन का प्रस्ताव आने पर पार्टी उस पर विचार करेगी। 1 नवम्बर 2014 को ही सभी विधानसभा प्रभारियों की बैठक आहुत की गई है।
केन्द्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक
केन्द्रीय चुनाव संचालन समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई जिसमें संचालन समिति द्वारा पूर्व में घोषित प्रखण्ड स्तर पर बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनभागीदारी सभा की समीक्षा की गई एवं यह तय किया गया कि आगामी 1 नवम्बर को प्रथम चरण में होनेवाले विधानसभा चुनाव के संचालन के लिए संचालन समिति के सदस्यों की टीम गठित की जाएगी। यह टीम विधानसभा क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार संचालन के लिए कार्यक्रम निर्धारित करेगी तथा पार्टी अध्यक्ष का भी चुनावी सभा का कार्यक्रम तय किया जाएगा। इस बैठक में पार्टी के विधानसभा स्तर के जनादेश पत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। ज्ञात हो कि पार्टी राज्य स्तर पर पूर्व में ही अपनी दृष्टि पत्र की घोषणा कर चुकी है।
पार्टी ने यह निर्णय लिया है कि विधानसभा स्तर पर पार्टी के विधायकों के कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित रिपोर्ट कार्ड जारी की जाएगी। सर्वप्रथम यह रिपोर्ट कार्ड रामगढ़ विधानसभा में 2 नवम्बर को जारी किया जाएगा।
केन्द्रीय चुनाव संचालन समिति की अगली बैठक कांके रोड स्थित पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय में की जाएगी। इस बैठक में डाॅ0 देवशरण भगत, प्रभाकर तिर्की, मो0 हसन अंसारी, जय शंकर चैधरी, डाॅ0 विनय भरत, हाजी रफीक अनवर, इन्तेसाव आलम, विकास राणा, मौलाना नजरूल हसन हाशमी, सतीश कुमार, प्रो0 अशोक कुमार नाग, विमल कच्छप, प्रमोद कुमार चैरसिया, संतोष सहाय, अब्राहम मिंज, अंजेलूस इन्दवार, प्रो0 श्याम मुर्मू, विनय भरत, जोनाथन टुडू, संतोष कुमार महतो, संतीश कुमार, सागेन हांसदा, स्वपन कुमार सिंहदेव, सुबोध प्रसाद (रिटायर्ड डी.आई.जी.) उपस्थित थे।