रांची, झारखण्ड 18 सितम्बर 2014 :: प्रथम झारखण्ड पुलिस बैडमिन्टन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2014 का समापन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम, खेल गांव, होटवार, राँची में न्यायमूर्ति डी0एन0 पटेल, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, एवं विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप प्रेम शंकर भट्ट द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण अपर पुलिस महानिदेशक, झा0स0पु0, कमल नयन चैबे द्वारा दिया गया तथा महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राजीव कुमार द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बेहतर खेल प्रदर्शन करने एवं सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसा खेल-कूद का माहौल पूरे राज्य, प्रत्येक जिला एवं प्रत्येक बटालियन में होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति प्रदीप प्रेम शंकर भट्ट द्वारा अपने अभिभाषण में कहा कि खेल-कूद का जीवन में बहुत महत्व होता है उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी। मुख्य अतिथि ने अपने आशीर्वचन में कहा कि ’’खेल जीवन में बहुत कुछ सिखाती है, सबसे पहले नेतृत्व करना एवं सजग रहना, जिसकी जीवन भर आवश्यकता पड़ती है। पुलिस के इतने व्यस्त ड्यूटी के बावजूद इतना सफल आयोजन करना और खेल में भाग लेना बहुत ही बड़ी बात है। प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद हारना बड़ी बात है न कि प्रतियोगिता में भाग ही न लेना।
तत्पश्चात् महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राजीव कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुमन गुप्ता, पुलिस उप-महानिरीक्षक, झा0स0पु0, द्वारा दिया गया।
उद्घाटन के अवसर पर अशोक कुमार सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, रेजी डुंगडुंग, अपर पुलिस महानिदेशक, विभुति भूषण प्रधान, अपर पुलिस महानिदेशक, तदाशा मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक, एम0एस0 भाटिया, पुलिस महानिरीक्षक, आर0के0 मल्लिक, पुलिस महानिरीक्षक, एल0एल0 मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, श्रीमती सम्पत मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, प्रिया दुबे, पुलिस उप-महानिरीक्षक, कुलदीप द्विवेदी, समादेष्टा जैप-1, अश्विनी कुमार, समादेष्टा जैप-6, एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी, खिलाड़ी एवं जवान उपस्थित थे।
’’प्रथम झारखण्ड राज्य पुलिस बैडमिन्टन प्रतियोगिता 2014’’
अराजपत्रित एकल बैडमिन्टन प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
प्रथम सेमीफाईनलिस्ट पु॰ 730 रवि कुमार सिंह (पुलिस मुख्यालय)
द्वितीय सेमीफाईनलिस्ट पु॰ 843 सतीश कुमार नेवार (झा॰स॰पु॰-1)
उपविजेता पु॰ 2073 मुकेश कुमार (धनबाद जिला)
विजेता पु॰ 418 मनोज तिवारी (पुलिस मुख्यालय)
अराजपत्रित युगल बैडमिन्टन प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
प्रथम सेमीफाईनलिस्ट पु॰ 2073 मुकेश कुमार (धनबाद जिला) एवं पु॰ 893 लव कुमार (बोकारो)
द्वितीय सेमीफाईनलिस्ट पु॰अ॰नि॰ राकेश मिंज (राँची) एवं पु॰अ॰नि॰ अब्दुल रहमान(निगरानी)
उपविजेता पु॰ 932 अवधेश कुमार सिंह (पुलिस मुख्यालय) एवं
पु॰ 730 रवि कुमार (पुलिस मुख्यालय)
विजेता पु॰ 418 मनोज तिवारी (पुलिस मुख्यालय) एवं
पु॰निरीक्षक कमल किशोर (विशेष शाखा)
राजपत्रित एकल बैडमिन्टन प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
प्रथम सेमीफाईनलिस्ट कुलदीप द्विवेदी (समादेष्टा, झा0स0पु0-1,)
द्वितीय सेमीफाईनलिस्ट मनोज कौशीक (पुलिस अधीक्षक)
उपविजेता कन्हैया लाल (ंअपर पुलिस अधीक्षक)
विजेता अनुरंजन किस्पोटा (अपर पुलिस अधीक्षक, वि0शा0)
राजपत्रित युगल बैडमिन्टन प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
प्रथम सेमीफाईनलिस्ट एम0एल0 मीणा (पुलिस महानिरीक्षक) एवं
कुलदीप द्विवेदी (समादेष्टा, झा0स0पु0-1,)
द्वितीय सेमीफाईनलिस्ट मदन मोहन लाल (पुलिस अधीक्षक) एवं
दीपक सिन्हा (अपर पुलिस अधीक्षक)
उपविजेता कन्हैया सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक) एवं
अजय सिंह (पुलिस उपाधीक्षक)
विजेता बी0बी0 प्रधान (अपर पुलिस महानिदेशक) एवं
अनुरंजन किस्पोटा (अपर पुलिस अधीक्षक)
राजपत्रित मिक्स युगल बैडमिन्टन प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
तृतीय राजीव कुमार (महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक) एवं
प्रिया दुबे (पुलिस उप-महानिरीक्षक)
उपविजेता सम्पत मीणा (पुलिस महानिरीक्षक) एवं
कुलदीप द्विवेदी (समादेष्टा, झा0स0पु0-1,)
विजेता एम0एल0 मीणा (पुलिस महानिरीक्षक, अभियान) एवं
ए॰विजया लक्ष्मी (पुलिस अधीक्षक, वि0शा0)
’’प्रथम झारखण्ड राज्य पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2014’’
राजपत्रित एवं अराजपत्रित एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
प्रथम सेमीफाईनलिस्ट आनन्द प्रकाश (पुलिस उपाधीक्षक जैप 2)
द्वितीय सेमीफाईनलिस्ट राजीव कुमार (महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक)
उपविजेता रिचर्ड लकड़ा (पुलिस अधीक्षक)
विजेता अशोक कुमार (पुलिस निरीक्षक)
राजपत्रित एवं अराजपत्रित युगल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम
प्रथम सेमीफाईनलिस्ट प्रभात कुमार (वरीय पुलिस अधीक्षक) एवं
आनन्द प्रकाश (पुलिस उपाधीक्षक जैप 2)
द्वितीय सेमीफाईनलिस्ट
पु॰अ॰नि॰ राकेश नन्दन मिंज एवं पु॰अ॰नि॰ भुवन राई
उपविजेता अशोक कुमार (पुलिस निरीक्षक) एवं
सतीश गुरूंग (पु0अ0नि0)
विजेता राजीव कुमार (महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक) एवं हवलदार पंकज राई