रांची 18 दिसम्बर 2013 :: देश के प्रतिष्ठित आवार्डों में से एक लाडली मीडिया आवार्ड 2012-13 से पत्रकार विकास कुमार सिन्हा को सम्मानित किया गया। विकास कुमार सिन्हा को यह आवार्ड हैदराबाद के ताज डेक्क्न में दिया गया। श्री सिन्हा को प्रिंट मीडिया में बेस्ट फीचर के लिए चयन किया गया था। श्री सिन्हा ने पिछले दिनों मानव तस्करी को रोकने में पंचायतों की भूमिका पर भी शोध कार्य किया है। श्री सिन्हा प्रभात खबर में उपसंपादक, नई दुनिया में मुख्य उपसंपादक के पद कार्य किया है। वर्तमान में गांव कनेक्षन ( देश का पहला ग्रामीण अखबार) में राज्य ब्यूरो के रूप में काम कर रहे हैं।