रांची, 06 अक्टूबर 2013 :: ज्योतिष शास्त्री डॉ सुनील बर्मन ( स्वामी दिव्यानंद ) के अनुसार साप्ताहिक राशिफल : 06 अक्टूबर 2013 से 11 अक्टूबर 2013 पर्यन्त.
मेष– शांति नीति से शत्रु पर बिजय प्राप्त करेंगे, शुभ कार्य के पीछे खर्च होंगे। प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी, मन में जोश की बृद्धि होगी। दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति होगी, आत्म विशवास में बृद्धि होगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं सौहार्द्र रहेगा, वातावरण मनोनूकुल रहेगा। अचल सम्पति के मामले में अडचनें आयेंगी, मिलन हर्षप्रद रहेगा। भाग्योन्न्ती के प्रबल अवसर हैं, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी।
वृष– अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी, किये गये सारे प्रयास रंग लायेंगे। शांति नीति से शत्रु पराजित होगा, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। चालाकी से पैसे की वसूली होगी, शुभ कार्य के पाछे धन ब्यय होंगे। रोग से मुक्ति मिलेगी, मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव की स्थिती रहेगी, मन प्रफुल्लित रहेगा। आयुष्य लाभ प्राप्त होगा, आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं । अचल सम्पति का लाभ मिलेगा, धन संचय कर लें अच्छा अवसर है।
मिथुन – मकान जमीन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, नौकरी में उन्नति होगी। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी, लाभ एवं आय में बृद्धि होगी। बिद्योपार्जन के क्षेत्र में बिशेष सफलता मिलेगी, योजना सफलीभूत होंगी। शत्रु के कारण परेशानी रहेगी, विलासिता के पीछे धन ब्यय होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं सामंजस्य रहेगा, मनोबिनोदपूर्ण वातावरण रहेगा। दैनिक ब्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, दिनचर्या मस्त रहेगा।
कर्क – भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती के प्रबल अवसर हैं। माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, नौकरी में पदोन्नती के योग बनते हैं। मकान जमीन के मामले मे लाभ मिलेगा, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। नये वाहन के योग बनते हैं, कर्म क्षेत्र में सम्मान बढेगी व उन्नति होगी। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में बाधा आयेंगी, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। शांति नीति से शत्रु शांत होंगे, शौक मौज के पीछे धन ब्यय होंगे। बकाये रकम की प्राप्ति होगी, विलासिता के पीछे धन ब्यय होंगे।
सिंह – आकस्मिक धनागम के योग बनते हैं, आयुष्य लाभ मिलेगा। भाग्योन्नती के मार्ग में उन्नति है, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, भाईयों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी, भाईयों से मेलजोल बढेगा। मकान जमीन के क्षेत्र में परेशानी आयेगी, कर्म क्षेत्र में सम्मान बढेगा। संतान को बिशेष उन्नति के अवसर हैं, लाभ एवं आय में बृद्धि होगी। अध्ययन के क्षेत्र में बिशेष लाभ प्राप्त होगा, पुरुषार्थ का फल मीठा होगा।
कन्या – मनोबिनोदपूर्ण वातावरण रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं खुशी की बहार रहेगी। पैत्रिक सम्पति के मामले में लाभ प्राप्त होगा, आकस्मिक धनागम के योग बनते हैं। आयुष्य लाभ मिलेगा कुटुम्ब का सुख प्राप्त होगा। अचल सम्पति का लाभ मिलेगा, निवेष के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भाईयों के साथ अनबन की स्थिती रहेगी, धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे। नये मकान जमीन के योग बनते हैं, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। वाहन सुख प्राप्त होगा, कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी।
तुला – शुभ कार्य के पीछे धन खर्च होंगे, विवेकपूर्ण ढंग से पैसे की वसूली होगी। ब्यापार के क्षेत्र में उन्नति हागी, मन में मस्ती का भाव रहेगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामंजस्य बना रहेगा, दिनचर्या मस्त रहेगा। प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी, दिनचर्या मनोनूकुल रहेगा। संचित धन का सदुपयोग होगा, पैत्रिक सम्पति के मामले में उन्नति होगी। भाईयों के सहयोग से सफलता मिल सकती है, धार्मिक कृत्य होंगे। भाईयों से मेलजोल बढेगा, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं।
बृषिचक – योजना सफलीभूत होंगी, संतान की उन्नति से मन गौरवान्वित होगा। ऋण भार से मुक्ति मिलेगी, शुभकार्य के पीछे धन ब्यय होंगे। शत्रु के आतंक से छुटकारा मिलेगा, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। रोग से छुटकारा मिलेगा, मांगलिक कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे। मन में अवसाद का भाव रहेगा, प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनते हैं, पैत्रिक सम्पति का लाभ मिलेगा। अतिथि सत्कार के अवसर मिलेंगे, आयुष्य बृद्धि होगी।
धनु– पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, नये वाहन के योग बनते हैं। अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी, योजना सफलीभूत होंगी। संतान सुख मिलेगा, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। बिद्योपार्जन के क्षेत्र में बिशेष सफलता मिलेगी, लाभ एवं आय के मार्ग प्रशस्त होंगे। अनावशयक खर्च के कारण परेशानी रहेगी, ऋण भार से मुक्ति मिलेगी। मन चैतन्य रहेगा, दैनिक ब्यापार में लाभ प्राप्त होगा। मन में आनन्द का भाव छाया रहेगा, प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी।
मकर – धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे, पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा, पिता से लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होंगे, कर्म क्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। मकान जमीन के क्षेत्र में उन्नति होगी, नौकरी के क्षेत्र में उन्नति के अवसर हैं। लाभ के बजाय हानि हाथ लगेगी, संतान को कष्ट सहना पडेगा। बाहरी स्थानों से लाभ के अवसर हैं, बीमारी से छुटकारा मिलेगा। बाहरी स्थानों से लाभ मिलेगा, शत्रु के आतंक से शांति मिलेगी।
कुंभ – पैत्रिक सम्पति के मामले में लाभ प्राप्त होंगे, आगमन से प्रसन्नता होगी। भाईयों के साथ संबध में सुधार होंगे, धार्मिक उन्नति के योग हैं। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती के अवसर हैं। भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बदनामी हो सकती है, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। किये गये कार्य में बिशेष सफलता मिलेगी, अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी । किये गये प्रयास में सफलता मिलेगी, संतान की उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
मीन – दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, मन चैतन्य रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं, आयुष्य लाभ मिलेगा। निवेष के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, अचल सम्पति के क्षेत्र में उन्नति होगी। आगमन हर्षप्रद रहेगा, पैत्रिक सम्पति के मामले में अडचने दूर होंगी। आध्यात्मिक अवनती के योग बनते हैं, पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी नौकरी में पदोन्नती के अवसर हैं, माता के द्वारा लाभ प्राप्त होंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहयोग उन्नति दिलायेगा, नये वाहन के योग हैं।