रांची, 19 मार्च 2013 :: भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय और बुनकर सेवा केंद्र, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में हथकरघा क्षेत्र में उपयुक्त प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन रांची के दिगम्बर जैन भवन में किया गया।प्रदर्शनी पांच दिनों तक चलेगी। प्रदर्शनी में झारक्राफ्ट, रांची, बनारस हथकरघा विकास समिति, सेंट्रल तस्सर रिसर्च एंड ट्रेनिंग संस्थान, बुनकर विकास संस्थान , मध्य प्रदेश आदि कई राज्यों ने अपने स्टाल लगाये। प्रदर्शनी में झारक्राफ्ट के एमडी धीरेन्द्र कुमार के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर बुनकरों को प्रशिक्षण भी दिया गया।
