Ranchi, Jharkhand | February | Thursday | 16, 2017 :: Kuldeep Singh is elected as the new president of Jharkhand State Cricket Association. JSCA के पूर्व उपाध्यक्ष और गुमला ज़िला क्रिकेट संघ के सचिव सरदार कुलदीप सिंह को सुप्रीम कोर्ट के फैसले बाद उपजी नयी परिस्थितियों में JSCA का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। असीम कुमार सिंह, अजय नाथ शाहदेव और डॉ नफीस अख्तर खान को उपाध्यक्ष, देवाशीष चक्रवर्ती उर्फ़ पिंटू दा को सचिव पद पर अगले चुनाव तक मनोनीत किया गया है।
कुलदीप सिंह पेशे से वकील हैं और गुमला में रहते हैं। कुलदीप सिंह मृदुभाषी एवं विवादों से दूर रहनेवाले खेल प्रशासक रहे हैं। वे पहले एथलिट, हॉकी, घुड़सवारी और झारखण्ड ओलिम्पिक संघ के पदाधिकारी भी रह चुके हैं।