रांची, झारखण्ड 11 फरवरी 2015 :: झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से आज प्रोजेक्ट भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में ईस्ट सेंट्रल रेलवे के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में चल रही रेल परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। उप राजधानी दुमका को कोलकाता, भागलपुर, पटना एवं दिल्ली से रेल सेवाओं के माध्यम से सीधे जोड़ने पर भी विचार विमर्श हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रेल परियोजनाओं के लम्बे समय से लम्बित रहने के कारण लागत राशि में बढ़ोत्तरी होती है जिसके राज्यांश मद से राशि देने के कारण यह राज्य बजट पर भी बोझ बढ़ता है। राज्य में अनेकों रेल परियोजनाएं आरम्भ है, इनके पूर्ण होने से झारखण्ड को देश के अन्य राज्यों की राजधानी से सीधे जोड़ कर आम लोगों को बेहतर की सुविधा दी जा सकती है। प्राथमिकता के आधार पर इन्हें पूर्ण किए जा सकते है और झारखण्ड के लोगों बेहतर रेल सुविधाएं दी जा सकती है। रेल में दी जा रही सुविधाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि झारखण्ड की रेलों में बेहतर बोगी एवं अन्य उच्च स्तरीय सुविधाएं होनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक ए. के. मित्तल एवं उनके अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।