रांची, 15 मई 2013 :: गर्मी का आगाज : तरबूज 12 रुपए किलो.
गर्मी के दिनों में पानी वाले फल सभी को पसंद आते हैं। इनका सेवन फायदेमंद रहता है। तरबूज भी इनमें से एक है। तरबूज को खाने से संतुलित आहार के साथ-साथ आप स्वस्थ भी रह सकते हैं। तरबूज गहरा हरा धारीदार और आकार में गोलाकार होता है,जो कि पौष्टिक गुणों से भरा रहता है। इसका उपयोग खाने के साथ-साथ पेय के रूप में भी किया जा सकता है। तरबूज में 92 फीसदी पानी तथा 8 फीसदी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन ए, बी, बी1, बी6, सी व अन्य पोषक।
