रांची, झारखण्ड 23 सितम्बर 2014 :: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 98वी जयंती पर “राष्ट्रवादी धारा में राज्य का विकास” विषय पर भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ, झारखण्ड प्रदेश द्वारा 25 सितम्बर 2014 को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। संगोष्ठी बरियातु रोड स्थित वनवासी कल्याण केन्द्र के सभागार में अपराह्न 3.30 बजे होगी।
संगोष्ठी के कार्यक्रम
मुख्य अतिथि : सी पी सिंह [ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक ]
मुख्य वक्ता : बैजनाथ मिश्र [ संपादक, सन्मार्ग ]
वक्ता : दीपक प्रकाश [ उपाध्यक्ष, भाजपा, झारखण्ड ]
वक्ता : बालमुकुन्द सहाय [ महामंत्री, भाजपा, झारखण्ड ]
विषय प्रवेश : प्रेम मित्तल [ प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा ]
उक्त जानकारी भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, सत्येंद्र मल्लिक ने दी