रांची, 19 मई 2013 :: ज्योतिष शास्त्री डॉ सुनील बर्मन ( स्वामी दिव्यानंद ) के अनुसार साप्ताहिक राशिफल, दिनांक : 19 मई 2013 से 25 मई 2013 पर्यन्त.
मेष– संतान की उन्नति से हर्षित होगा, लाभ एवं आय के मार्ग में तुलनात्मक कमी रहेगी। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, किये गये कार्य में सफलता में सफलता मिलेगी। शान्ति नीति से शत्रु पर बिजय प्राप्त करेंगे, शुभ कार्य के पीछे खर्च होंगे। चालाकी से बकाये रकम की प्राप्ति होगी, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं खुशी की बहार रहेगी, मन में जोश की वृद्धि होगी। दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति का समय है, शौर्य पराक्रम में वृद्धि होगी। चोट चपेट से सावधान रहें, सट्ट। ल।टरी से लाभ प्राप्त होगा।
वृष– माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, वरिष्ठ पदाधिकारियों के कोपभाजन के शिकार होंगे। नये वाहन के योग बनते हैं, नौकरी के क्षेत्र में परेशानी का सामना करना पडेगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी, किये गये सारे प्रयास रंग लायेंगे। संतान की उन्नति से मन हर्षित होगा, आय एवं लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। शान्ति नीति से शत्रु पर प्रभाव बनेगा, मांगलिक कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे। विवकेपूर्ण ढंग से पैसे की वसूली होगी, बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामंजस्य की कमी रहेगी, मन में मस्ती का भाव रहेगा।
मिथुन – पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, धार्मिक कार्य में बाधा का सामना करना पडेगा। भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, आध्यात्मिक अवनती के योग बनते हैं। मकान जमीन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, नौकरी में उन्नति होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा, कर्म क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। संतान की उन्नति से मन गौरवान्वित होगा, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी. अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति होगी, योजना सफलीभूत होंगी । शत्रु के आतंक के कारण परेशानी रहेगी, विलासिता के पीछे धन खर्च होंगे।
कर्क – अतिथि सत्कार के अवसर मिलेंगे, सम्पति संबधी क्षेत्र में हानि हाथ लगेगी। निवेश के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, दुर्घटना के योग हैं, सावधान रहें। भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती के प्रबल अवसर हैं। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, आध्यात्मिक उन्नति के अवसर हैं। नये जमीन मकान के योग बनते हैं, नौकरी में पदोन्नती होगी। माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, कर्म क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। संतान के कष्ट के कारण मन ब्यथित रहेगा, लाभ एवं आय के मार्ग सुदृढ होंगे।
सिंह – जोशोखरोश के साथ दिन ब्यतित होगा, दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में घाटे का योग है। मन आत्मविशवास से लैस रहेगा, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य की कमी रहेगी। आकस्मिक धनागम के योग बनते हैं, आयुष्य लाभ मिलेगा। धन संचय के अच्छे योग हैं, पैत्रिक सम्पति के मामले में लाभ प्राप्त होंगे। भाईयों के बीच प्रेम सौहार्द्र की वृद्धि होगी, भाग्योन्नती के अवसर हैं। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं। माता को शारीरिक कष्ट का सामना करना पडेग, कर्म क्षेत्र में यश की वृद्धि होगी।
कन्या – बाहरी स्थानों से लाभ मिलेगा, मौसमी बीमारी के चपेट में आ सकते हैं। मांगलिक कार्य के पीछे धन खर्च होंगे, ऋण भार से त्रस्त रहेंगे। मनोबिनोदपूर्ण वातावरण रहेगा, दाम्पत्य जीवन में प्रेम एवं खुशी की बहार रहेगी। दिनचर्या मस्त मस्त ब्यतित होगा, दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में बिशेष लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं, आयुष्य लाभ प्राप्त होगा। धन संचय के अच्छे योग हैं, पैत्रिक सम्पति के मामले में अडचनें दूर होंगी। भाईयों के बीच तनाव की स्थिती रहेगी, आध्यात्मिक उन्नति के अच्छे योग हैं।
तुला – आय एवं लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे, अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में बाधा अयेगी। योजना सफलीभूत होंगी, संतान को परेशानी झेलनी पड सकती है। शुभ कार्य के पीछे धन खर्च होंगे, विवेकपूर्ण ढंग से पैसे की वसूली होगी। बाहरी स्थानों से लाभ प्राप्त होगा, शत्रु बाधा से शान्ति मिलेगी। मन में प्रेम उमंग के भाव रहेगे, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य की वृद्धि होगी मन में रसिक बिचारों का भाव आयेगा, ब्यापार के क्षेत्र में लाभ एवं उन्नति होगी। संचित धन का अचानक अपब्यय होने का योग है, आयुष्य लाभ मिलेगा ।
बृषिचक – पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, जमीन जायदाद के मामले में अडचनें आयेंगेी। कर्म क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी, माता को शारीरिक परेशानी होगी। योजना सफलीभूत होंगी, संतान की उन्नति से मन गौरवान्वित होगा। किये गये कार्य में सफलता मिलेगी, अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति है। विलासिता के पीछे धन खर्च होंगे, बकाये रकम की प्राप्ति होगी। मन में रसिक बिचारों का भाव आयेगा, ब्यापार के क्षेत्र में लाभ एवं उन्नति होगी। मन में अवसाद का भाव रहेगा, प्रेम प्रणय के मार्ग में उन्नति होगी।
धनु – धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे, भाईयों से मनमुटाव होगा। भाग्योन्नती के अवसर मिलेंगे, पराक्रम में कमी के कारण असफलता हाथ लगेगी। पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, नये वाहन के योग बनते हैं। नौकरी के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। लाभ एवं आय के मार्ग प्रशस्त होंगे, विद्यापर्जन के मार्ग में उन्नति मिलेगी। चतुर्मुखी विकाश के मार्ग खुलेंगे, संतान की उन्नति चर्चा चहुंओर होगी। ब्यर्थ के खर्च के कारण मन ब्यथित रहेगा, बकाये रकम की प्राप्ति होगी।
मकर – आयुष्य लाभ मिलेगा, आगमन के कारण कष्ट होगा। सम्पति संबधी लाभ प्राप्त होगा,, निवेष के क्षेत्र में घाटे का योग है। धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे, पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी। भाग्योन्नती के मार्ग सुदृढ होंगे, भाईयों के साथ से सफलता हाथ लगेगी। नौकरी में पदोन्नती के योग बनते हैं, नये वाहन के भी योग बनते हैं। पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, घरेलु वातावरण सुखद रहेगा। किये गये प्रयास बेकार सिद्ध होंगे, अध्ययन अअध्यापन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
कुंभ – दैनिक ब्यवसाय में बिशेष लाभ की प्राप्ति होगी, मन में चिडचिडापन का भाव रहेगा। प्रेम प्रणय के क्षेत्र में उन्नति होगी, मन में अवसाद के भाव पनपेंगे। पैत्रिक सम्पति के मामले में लाभ प्राप्त होंगे, आगमन से प्रसन्नता होगी। आयुष्य लाभ प्राप्त होगा, प्रिय मिलन से मन हर्षित होगा। भाग्योन्नती के प्रबल अवसर हैं, पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी। आध्यात्मिक उन्नति के अवसर हैं, भाईयों के सहयोग से सफलता हाथ लगेगी। नौकरी के क्षेत्र में परेशानी झेलना पड सकता है, नये वाहन के योग बनते हैं।
मीन – जोर जबरजस्ती से पैसे की वसूली होगी, बाहरी स्थानों से हानि होगी। ऋणभार से मुक्ति मिलेगी, ब्यर्थ के खर्च पर नियंत्रण की आवश्यकता है। दैनिक ब्यवसाय के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, मन चैतन्य रहेगा। प्रेम प्रणय के मामले में उन्नति होगी, मन में शान्ति एवं आनन्द का भाव रहेगा। पैत्रिक सम्पति के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, अतिथि सत्कार के अवसर मिलेंगे। अचल सम्पति की प्राप्ति होगी, निवेष के क्षेत्र में बिशेष लाभ प्राप्त होगा। भाग्योन्नती के मार्ग में रुकावट प्रतीत होता है, पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी।