रांची 06 फरवरी 2013 :: झारखण्ड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज में आठ फरवरी को जनजातीय भारत में जैविक सांस्कृतिक विविधता विषय को लेकर राष्ट्रीय संगोष्ठि सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठि में देश के जनजातीय समुदायों के जैविक सांस्कृतिक विविधताओं के व्यापक पहलुओं पर विचार विमर्ष किया जाएगा साथ ही डेढ सौ से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत होगे। यह जानकारी मानवशास्त्र के विभागाध्यक्ष डा करमा उरांव ने दी
