रांची, झारखण्ड । दिसम्बर । 11, 2016 :: ज्योतिष शास्त्री डॉ सुनील बर्मन ( स्वामी दिव्यानंद ) के अनुसार साप्ताहिक राशिफल : 11 दिसम्बर 2016 से 17 दिसम्बर 2016 पर्यन्त :: मीन राशि वालो को नये वाहन का योग
मेष – आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनते हैं, दुर्घटना से सावधान रहें।मन में जोश क्रोध की बृद्धि होगी, प्रेम प्रणय के मार्ग में उन्नति होगी। दिनचर्या ब्यस्त मस्त रहेगा, दैनिक ब्यवसाय में उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। धन संचय के अच्छे योग हैं, सम्पति के मामले में सचेत रहें। भाईयों से प्रेम एवं सामंजस्य में बृद्धि होगी, धार्मिक कृत्य संपन्न होंगे। पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी, आध्यात्मिक उन्नति होगी। जमीन मकान के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, तबियत में गडबडी रहेगी।
वृष – मन में मस्ती का भाव रहेगा, ब्यापार में घाटे के योग बनते हैं। मन आनन्दित रहेगा, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य में कमी रहेगी। खर्च की अधिकता बनी रहेगी, प्रेम पूर्वक पैसे की वसुली होगी। बाहरी स्थानों से लाभ मिलेगा, शत्रु के आतंक से शांति मिलेगी। आकस्मिक धनागम के योग बनते हैं, पैत्रिक सम्पति का लाभ मिलेगा। प्रेमीजन से मुलाकात होगी, आयुष्य लाभ मिलेगा। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, भाग्योन्नती में बाधा के योग हैं।
मिथुन – शुभ कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे, शत्रु के आतंक से परेशान रहेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों का सहयोग मिलेगा, मकान जमीन के क्षेत्र में झमेले आयेंगे। पूरुषार्थ से कार्य में सफलता मिलेगी, अध्ययन के क्षेत्र में उन्नति होगी। लाभ एवं आय में बृद्धि होगी, संतान की उन्नति के भी योग बनते हैं। मनोबिनोदपूर्ण वातावरण बना रहेगा, प्रेम प्रणय के मार्ग में उन्नति होगी।दिनचर्या मनोनूकुल ब्यतित होगा, दैनिक ब्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धनागम के योग बनते हैं, दुर्घटना से सावधान रहें।
कर्क – योजना सफलीभूत होंगी, संतान के लिये चिन्ता रहेगी। धार्मिक यात्रा का आनन्द प्राप्त करेंगे, भाईयों के ब्यवहार से मन खिन्न रहेगा।कर्म क्षेत्र में सम्मान की बृद्धि होगी, मकान जमीन के क्षेत्र में उन्नति होगी। पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, नये वाहन के योग बनते हैं। विलासिता के पीछे धन ब्यय होंगे, शांति नीति से शत्रु पर प्रभाव बनेगा। शौक मौज के पीछे खर्च होंगे, बकाये रकम की प्राप्ति होगी। मन चैतन्य रहेगा, दाम्पत्य जीवन में कटुता रहेगी।
सिंह – कर्म क्षेत्र में सम्मान एवं उन्नति मिलेगी, माता के स्वास्थ्य में ध्यान दें। आयुष्य लाभ होगा, निवेश के क्षेत्र में हानि होगी, रखे पैसे खर्च हो जाने से चिंता होगी। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति होगी, भाईयों से प्रेम बढेगा। भाग्योन्नती के प्रबल अवसर हैं, पराक्रम का लाभ मिलेगा। किये गये कार्य में सफलता मिलेगी, बिद्योपार्जन के क्षेत्र में बिशेष उन्नति होगी। योजना सफलीभूत होंगी, संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुभ कार्य के पीछे धन ब्यय होंगे, शत्रु के आतंक से सावधान रहें।
कन्या – आध्यात्मिक उन्नति के योग बनते हैं, भाईयों के साथ तनाव की स्थिति रहेगी। प्रेम प्रणय के मामले में धोखे की गुंजाईस है, दिनचर्या अस्त ब्यस्त रहेगा। पैत्रिक सम्पति के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, अतिथि सत्कार के अवसर मिलेंगे। आयुष्य लाभ मिलेगा, धन संचय के अवसर हैं, कुटुंब से भी लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में खुशखबरी मिल सकती है, मकान जमीन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, वाहन सुख मिलेगा। आय एवं लाभ के मार्ग सुदृढ होंगे, संतान को कष्ट का योग है।
तुला – आयुष्य लाभ मिलेगा, संचित धन की हानि होगी। ऋण भार से मुक्ति मिलेगी, अत्याधिक खर्च के कारण ब्यवस्था असंतुलित हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम सामंजस्य बना रहेगा, मन में आनन्द का भाव रहेगा। ब्यापार में लाभ एवं उन्नति का समय है, मन में मस्ती का भाव रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बनते हैं, पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी। भाग्योन्न्ती के अवसर हैं, भाईयों के माध्यम से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं, वाहन हानि के कारण परेशानी होगी।
बृषिचक – प्रेम प्रणय के क्षेत्र में बिशेष उन्नति होगी, मन में अवसाद के भाव रहेंगे। बिद्योपार्जन के मार्ग में लाभ प्राप्ति के अवसर हैं , लाभ के बजाय हानि हाथ लगेगी। शांति नीति से शत्रु का पराजय होगा, विलासिता के पीछे खर्च होंगे। रोगादी से मुक्ति मिलेगी, शौक मौज के पीछे धन ब्यय होंगे। अचल सम्पति का लाभ मिलेगा, निवेष के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आयुष्य बृद्धि होगी, कुटुंब से लाभ प्राप्त होगा। आध्यात्मिक उन्नति के प्रबल अवसर हैं, भाईयों के बीच तनाव रहेगी।
धनु – शांति नीति से शत्रु पर प्रभाव बनेगा, अत्याधिक खर्च के कारण मन खिन्न रहेगा। वाहन सुखप्राप्त होगा, कर्म क्षेत्र मेंसम्मान में कमी होगी, वरिय अधिकारियों का कोपसहना होगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति होगी, किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी, आय के नये श्रोत खुलेंगे। दाम्पत्य जावन में खुशी एवं आनन्द रहेगा, दिनचर्या मस्त रहेगा। ब्यापार में लाभ एवं उन्नति का योग है, कार्य ब्यस्तता रहेगी। आयुष्य लाभ प्राप्त होगा, संचित धन की हानि होगी।
मकर – अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी, आशातित लाभ में कमी रहेगी। भाईयों से प्रेम स्नेह में बृद्धि होगी, आध्यात्मिक अवनती होगी, पुरुषार्थ में कमी रहेगी। वाहन सुख प्राप्त होगा, नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। मकान जमीन का लाभ मिलेगा, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। बिमारी से छुटकारा मिलेगा, ब्यय में नियंत्रण की आवशयकता है। ऋण भार से मुक्ति मिलेगी, बाहरी स्थानों के प्रती सजग रहें। ब्यापार के क्षेत्र में बिशेष लाभ मिलेगा, मन में चिडचिडापन का भाव रहेगा।
कुंभ – मकान जमीन के क्षेत्र में लाभ प्राप्त होंगे, नौकरी के क्षेत्र में परेशानी होगी। निवेष के क्षेत्र में लाभ का समय है, चोट चपेट से सावधान रहें। भाईयों के सहयोग से सफलता मिलेगी, धार्मिक कृत्य सम्पन्न होंगे। पराक्रम के कारण सफलता मिलेगी, आध्यात्मिक उन्नति होगी। अघ्ययन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, योजना सफलिभूत होंगी। संतान के लिये उन्नति का समय है, लाभ एवं आय के मार्ग प्रशस्त होंगे। शत्रु का पराभव होना तय है, अनावशयक खर्च पर नियंत्रण रखें।
मीन – पराक्रम के कारण सफलता हाथ लगेगी, भाग्योन्नती के मार्ग में रुकावटें आयेंगी । दिनचर्या मनोनुकूल रहेगा, दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य की कमी रहेगी। धनागम के मार्ग सुदृढ होंगे, अचल सम्पति का लाभ मिलेगा। निवेष से लाभ के अवसर हैं, आयुष्य बृद्धि होगा। माता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा, कर्म क्षेत्र में सम्मान एवं उन्नति होगी। नये वाहन के योग बनते हैं, पिता के द्वारा लाभ प्राप्त होगा। अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में लाभ मिलेगा, आशातित फल में कमी रहेगी।